फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM inspected the cleaning work of Levada River

Udham Singh Nagar News: युवक पर हमला, सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the cleaning work of Levada River
काशीपुर। एक युवक को छह से अधिक युवकों ने हॉकी, बेल्ट और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला किला गंगे बाबा रोड निवासी नाजिम रजा पुत्र हामिद रजा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 5 जून की रात 9:30 बजे उसका बेटा राकिम घर के बाहर सड़क पर जा रहा था। तभी दीपक, फैजान, जीशान, अमन, अरमान निवासी पुष्प विहार कॉलोनी और अरसान व सुभान निवासीगण ढेला बस्ती ने उसके बेटे को जान से मारने की नियत से लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर उसका बेटा आसिफ और वकील निवासी गंगे बाबा रोड ने राकिम की जान बचाई। भाई आसिफ व बहन आसिया राकिम को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। सिर से अधिक खून निकलने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब उसे जसपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पिता नाजिम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed