{"_id":"6701b85e4b06c73deb0955d4","slug":"sdm-gave-instructions-to-deposit-the-fare-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-117951-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसडीएम ने दिए किराया जमा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसडीएम ने दिए किराया जमा करने के निर्देश
Sun, 06 Oct 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार दास के साथ पालिका काम्प्लेक्स दुकान स्वामियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने दुकान स्वामियों को दुकान का बकाया किराया धनराशि जल्द जमा कराने के निर्देश दिए। वहीं, व्यापारियों ने बकाया राशि को किस्त के रूप में जमा करने और काम्प्लेक्स की रंगाई पुताई कराने सहित पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। वहां नत्था सिंह, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, प्रवीण जिंदल, दीवान सिंह, हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन