फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM and DSO featured in the hit warehouse

एसडीएम और डीएसओ ने मारा वेयर हाउस में छापा

Sat, 30 Jan 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन

एसडीएम अनिल शुक्ला और जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आरएफसी के वेयर हाउस में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने तीन सैंपल भरे। जिसमें से एक सैंपल को जांच के लिए आरएफसी हल्द्वानी और दूसरा सैंपल जिलाधिकारी को भेजा गया है।

विज्ञापन


आरएफसी के वेयर हाउस से कुमाऊं, गढ़वाल और देहरादून को चावल की सप्लाई होती है। यह उत्तराखंड का चावल का सबसे बड़ा खरीद केंद्र भी है। अभी यहां 49 हजार क्विंटल चावल स्टोर है। कई हजार क्विंटल कुमाऊं को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला और डीएसओ विपिन कुमार ने आरएफसी के वेयर हाउस में छापा मारा।
विज्ञापन


छापे के दौरान आरएफसी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने दो घंटा वेयर हाउस की बारीकी से जांच की। वहीं टीम ने चावल का स्टॉक का वेरिफिकेशन भी किया। स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने चावल के 3 सैंपल भरे। साथ ही उन्हें सीज कर एक सैंपल जिलाधिकारी, दूसरा सैंपल आरएफसी हल्द्वानी की लैब और तीसरा आरएफसी रुद्रपुर को भेजा गया है। छापेमारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर, चावल की गुणवत्ता आदि की भी जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed