फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scrap burnt due to fire in Sidcul's factory

सिडकुल की फैक्ट्री में आग लगने से जला स्क्रैप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scrap burnt due to fire in Sidcul's factory
रुद्रपुर सिडकुल की फैक्टी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्टरी में आग लगने से वहां पर रखा स्क्रैप जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार यूनिट ने पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

सिडकुल के सेक्टर वन में प्लॉट नंबर नौ पर स्थित एएपीपी ऑटो इनोवेटर्स कंपनी में दोपहर करीब 12:30 बजे आग लग गई। हालांकि आग कंपनी के स्क्रैप एरिया में लगी थी। आग की सूचना मिलते ही कई निजी कंपनियों की फायर यूनिट पानी की गाड़ी के साथ वहां उपस्थित हो गई। इसके अलावा पंतनगर फायर स्टेशन व रुद्रपुर स्टेशन से भी एक-एक फायर यूनिट पानी की गाड़ियों के साथ वहां पर पहुंच गई। फायर दरोगा ईसम सिंह ने अनुसार सभी ने मिलकर करीब डेढ़ की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां पर धुआं काफी भर गया था। आग की सूचना पर एएसपी अभय सिंह, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार सहित तमाम लोग वहां पर उपस्थित रहे। कंपनी के अनुसार करीब 50,000 रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-
मक्के के गोदाम में लगी भीषण आग
रुद्रपुर। मक्के के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस कारण वहां पर बड़ी मात्रा में रखा मक्का जलकर नष्ट हो गया। सूूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुर में तुलसी द्वार के अंदर बने चंद्रकांता गोदाम में शनिवार देर शाम करीब छह बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गोदाम में फायर हाइड्रेंट न होने के कारण आग बुझाने मेें दिक्कत हुई। फायर विभाग को सूचना मिलते ही वहां पर किच्छा से पानी की गाड़ी भेजी गई। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन दरोगा दयाशंकर पलड़िया व धीरज राणा ने पहुंचकर बताया कि गोदाम में आग बुझाने के लिए किसी तरह का कोई उपकरण नहीं है। इसके अलावा गोदाम मालिक ने अग्निशमन विभाग से एनओसी भी नहीं ले रखी है। फायर विभाग ने बताया इनका एक गोदाम गदरपुर में भी स्थित है, जहां कुछ दिनों पहले आग लगी थी। इस पर गोदाम मालिक को चेताया गया था कि वह आग बुझाने के उपकरण रख लें व विभाग से एनओसी भी लें। गोदाम मालिक के अनुसार करीब दो लाख रुपये के माल का नुकसान हुआ है।
चारुबेटा गांव में जली झोपड़ी
खटीमा। शॉर्टसर्किट से झोपड़ी आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी ने आग लगने की घटना की जानकारी विद्युत विभाग व प्रशासन को दे दी है।
चारूबेटा निवासी दलीप राय के घर के पास बनी की झोपड़ी में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गृह स्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिवार व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बाइक, साइकिल, गेहूं, चावल, कपड़े, टीवी व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ। बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम व प्रशासन को आग की सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी विभाग के कर्मचारी ने मौका मुआयना नहीं किया था। संवाद

भूसे के गोदाम में लगी आग
बाजपुर। गांव रेंहटा स्थित एक भूसे के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। रविवार को गांव रेंहटा में एक फार्मर के भूसे के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार गोदाम में काफी मात्रा में भूसा जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed