फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scientific fish farming will increase income

Udham Singh Nagar News: वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन से बढ़ेगी आय

Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Scientific fish farming will increase income
काशीपुर/सितारगंज। मछली पालन को पारंपरिक तरीके से हटाकर आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने विशेष अभियान शुरू किया है। केंद्र के वैज्ञानिकों ने आउटरीच प्रोग्राम के तहत सितारगंज के खैराना और डाबोरा गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को वैज्ञानिक मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि आधुनिक प्रबंधन और उन्नत बीजों के उपयोग से कम समय में मछलियों का बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने मछली पालन की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए मछली पालन का तरीका, तालाब मैनेजमेंट, पानी की क्वालिटी बनाए रखने और बीमारी कंट्रोल के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थी किसानों को जरूरी खेती के इनपुट और जानवरों की दवाएं बांटीं। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, डाॅ. प्रतिभा सिंह और डाॅ. अनिल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed