फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Schools will have to give clarification in three days

स्कूलों को तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Schools will have to give clarification in three days
काशीपुर। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहली और दो अगस्त को इंस्पायर अवार्ड रजिस्ट्रेशन को लेकर दो बैच में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में क्षेत्र के मान्यता प्राप्त 31 स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग नहीं किया। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीईओ आरएस नेगी बताया कि क्षेत्र के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों को इसकी जानकारी देते हुए इंस्पायर अवार्ड रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया था। इसके बावजूद 31 मान्यता प्राप्त स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों या स्कूल प्रतिनिधियों ने कोई प्रतिभाग नहीं किया। यह कार्यशाला महत्वपूर्ण थी। बताया कि सभी 31 स्कूलों को नोटिस भेजकर कार्यशाला में उपस्थित नहीं होने का कारण तीन दिन के अंदर देने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि समय से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय उच्चाधिकारियों को विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed