फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   School opens from today

आज से खुलेंगे उच्च प्राथमिक स्कूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
School opens from today
काशीपुर में बच्चे के लिए स्कूल ड्रेस खरीदते अभिभावक। - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर/काशीपुर। कोरोना महामारी में करीब 10 माह बंद पड़े राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल आज से खुल जाएंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। बच्चों को प्रवेश से पहले स्कूल गेट पर सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही बच्चों को मास्क पहनकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते प्राथमिक के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे घर पर ही पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दो नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। इस कारण माध्यमिक स्कूल पहले से ही खुले हुए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि सोमवार से कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं विधिवत संचालित होंगी।
विज्ञापन

इसको लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। स्कूलों के गेट पर बच्चों को सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी बच्चों को मास्क पहनकर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। यदि कोई बच्चा बगैर मास्क के पहुंचता है, उन्हें मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षाओं में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल भवनों को सैनिटाइज कर दिया गया है। इधर, काशीपुर में स्कूल खुलने की तैयारियों को लेकर उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक बृजेश गुप्ता का कहना है कि छात्रों को अभिभावकों की सहमति का पत्र भी साथ में लाना होगा। जीडी गोयंका के प्रधानाचार्य ध्रुवा दास ने बताया कि स्कूल खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शासन से जारी एसओपी का पालन किया जाएगा।
अभिभावकों ने भी की खरीदारी
काशीपुर। सोमवार से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी करते हुए रविवार को बाजार में बच्चों और उनके अभिभावकों की भीड़ दिखी। अभिभावकों ने बच्चों के लिए ड्रेेेस, बैग आदि खरीदे। अभिभावकों का कहना था कि बच्चों को स्कूल भेजने की उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। बच्चों में भी स्कूल जाने को लेकर उत्साह है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से बाजार में भी रौनक रही। (ब्यूरो)

सोमवार से स्कूल खोलने को लेकर सभी स्कूल प्रबंधकों की बैठक ली गई थी, जिसमें उन्हें कोरोना को लेकर जारी हुई एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया है। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो और कम संख्या वाले स्कूलों में एक पाली में कक्षाएं चलेंगी। - आरएस नेगी, बीईओ, काशीपुर।

काशीपुर बाजार में बच्चों के स्कूल बैग खरीदते अभिभावक।

काशीपुर बाजार में बच्चों के स्कूल बैग खरीदते अभिभावक।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर उदयराज हिंदु इंटर कॉलेज में कक्षा को सेनिटाइज करता कर्मचारी।

काशीपुर उदयराज हिंदु इंटर कॉलेज में कक्षा को सेनिटाइज करता कर्मचारी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed