{"_id":"6538183a3a2e1fd9be039684","slug":"scholarship-for-minority-girl-students-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-5086-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा वजीफा
Wed, 25 Oct 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जिले को सतासी लाख रुपये का बजट मिल गया है। इसमें 2022-23 सत्र में अव्वल रहीं छात्राओं के खातों में दस हजार रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 10वीं कक्षा में 63.8 प्रतिशत प्राप्तांक वाली छात्राओं को दस हजार रुपये की राशि दी जाएगी जबकि पहले 60 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाली बालिकाओं को राशि दी जाती थी।
10वीं कक्षा में 63.8 से 69.9 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्राओं को दस हजार रुपये, 70 से 79.9 प्रतिशत लाने वाली बालिका को 15,000 रुपये और 80 से अधिक प्रतिशत लाने वाली छात्राओं को 20,000 रुपये की राशि दी जानी है।
विज्ञापन
इसी तरह 12वीं कक्षा में 64.8 प्रतिशत से 69.9 प्रतिशत तक 15,000 रुपये की राशि, 70 से 79.9 प्रतिशत लाने वाले को 20,000 रुपये और 80 से अधिक प्रतिशत लाने वाली छात्राओं को 25,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए मदद दिलाना है।
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि विभाग को बजट मिल गया है। अल्पसंख्यक बालिकाओं के खाते में राशि डालने के लिए विभागीय स्तर से कार्यवाही शुरू की जाएगी।