फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Say No To Drugs

तरक्की के लिए नशे से दूर रहना होगा: मर्तोलिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Say No To Drugs
बाजपुर में जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मर्तोलिया को सम्मानित करते लोग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि तरक्की के लिए समाज के लोगों को नशे से दूर रहना होगा। मर्तोलिया रविवार को गांव बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जनजाति समाज के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। युवाओं से खेलकूद में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की। इस दौरान लोगों ने बुक्सा समाज की जमीनों पर कब्जा दिलाने, बैकलाग भर्ती प्रक्रिया, हरिपुरा जलाशय में छह एकड़ भूमि पर स्वामित्व दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष मोहन सिंह और संचालन कन्हैैया सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने मर्तोलिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां पर जिपं सदस्य सुमन सिंह, जीत सिंह, महेंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, राकेश सिंह, मंगल सिंह, रामचंदर, अजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed