फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Satendra Singh Choudhary 75 to 18 feet in the cane field

75 वर्षीय चौधरी सतेंद्र सिंह के खेत में 18 फीट के गन्ने

Tue, 10 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा Updated Tue, 10 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Satendra Singh Choudhary 75 to 18 feet in the cane field
अपने खेत में किसानों के साथ सतेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र आड़े नहीं आती। शहदौरा फार्म निवासी काश्तकार 75 वर्षीय चौधरी सतेंद्र सिंह ने खेती में कुछ ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने मात्र 15 क्विंटल गन्ने का बीज डालकर ऐसी गन्ने की फसल तैयार की है, जिसमें 900 क्विंटल प्रति एकड़ उपज आंकी गई है। सोमवार को ऊधमसिंह नगर के प्रगतिशील किसानों ने गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ सतेंद्र के खेत में 18 फीट ऊंचे गन्ने देख हैरानी जताई।



सोमवार को सतेंद्र चौधरी ने खेती से संबधित कई अनुभव जिले के किसानों से साझा किए। सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर किसान गन्ने की बुवाई के लिए प्रति एकड़ 30 से 35 क्विंटल बीज डाल जाते हैं, लेकिन सतेंद्र चौधरी ने नया प्रयोग कर एक आंख का बीज बनाकर खेत में बुवाई की जिसमें एक एकड़ में मात्र 12 से 15 क्विंटल बीज डाला गया। बताया कि तैयार हुए गन्ने की लंबाई औसतन 18 फीट है। बताया कि विभाग द्वारा किए गए आंकलन में खेत में लगभग 900 क्विंटल प्रति एकड़ उपज आई है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडे, गन्ना विकास विभाग के ऊदल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, चौधरी अमरजीत सिंह, अरविन्द यादव, ठा. जगदीश सिंह, जयपाल सिंह, रंजीत सिंह, रामलखन सिंह, जीवन चंद पंत, अशोक कुमार हुड़िया आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed