फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   sanskrit competition in usnagar

Udham Singh Nagar News: संस्कृत नाटक में तारावती बालिका इंटर कॉलेज का दबदबा

Thu, 28 Sep 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
sanskrit competition in usnagar
काशीपुर जीबी पंत स्कूल में बच्चों को सम्मानित करत बीईओ। संवाद
काशीपुर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ रणजीत सिंह नेगी, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, प्राध्यापक डॉ. राघव झा, प्रधानाचार्य तुलाराम शर्मा ने किया।
संस्कृत नाटक में तारावती बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, समूहगान में राधेहरि पीजी कॉलेज, तारावती कन्या स्कूल, समूह नृत्य में तारावती कन्या, संस्कृत आशुभाषण में रूपकिशोर लालमणि स्कूल की अफसा नूरी, श्लोकोच्चारण में राधेहरि डिग्री कॉलेज की नाजिया, वाद-विवाद में राधेहरि के निशांत बेलवाल पक्ष और निष्कर्ष बेलवाल जीते।
विज्ञापन

बीईओ आरएस नेगी और प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. जगदीश चंद्र पांडेय ने संचालन किया। वहां राजेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र पंत, सरिता सक्सेना, भानुप्रकाश पांडे, डॉ. राघव झा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




काशीपुर स्कूल में विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथि।






नानकमत्ता। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के ज्योति स्वरूप सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक के 38 विद्यालयों के 488 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, बीईओ तरुण पंत, विद्यालय के अध्यक्ष हरीश जोशी, प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल एवं गौरी दत्त जुकारिया ने किया।
समूह नृत्य में आदर्श जीजीआईसी शक्तिफार्म, वाद विवाद में पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भाषण में एसवीएमआईसी सितारगंज, श्लोक उच्चारण में एसवीएमआईसी के दीपांशु जोशी, नाटक में एसवीएमआईसी सितारगंज की कृष्ण लीला प्रथम रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

ब्लॉक समन्वयक उमेश पांडे एवं ममता सोराड़ी ने संचालन किया। वहां राजाराम यादव, नवीन चंद्र पांडेय, लक्ष्मी पाठक, उषा सामंत, गीता परिहार, देवेश गंगवार, मीनाक्षी पवार, पंकज राय आदि थे।

काशीपुर जीबी पंत स्कूल में बच्चों को सम्मानित करत बीईओ। संवाद

काशीपुर जीबी पंत स्कूल में बच्चों को सम्मानित करत बीईओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed