{"_id":"592b0fe54f1c1ba515bdad69","slug":"samaracamp-in-dps-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ डीपीएस में समर कैंप संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ डीपीएस में समर कैंप संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
डीपीएस में समरकैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, स्वागत गीत से हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। शिविर में बच्चों ने गायन, वादन, नृत्य, चित्रकारी, योग, ताइक्वांडो, एरोबिक्स आदि विधाओं का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन भी किया। समापन कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय में आयोजित यह शिविर एक प्रयास मात्र है। भविष्य में छात्रों के लिए और भी ज्ञानोपयोगी आयोजन किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा बोस ने उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन