फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Saja in ckeck Bounce

चेक बाउंस के मामले में डेढ़ साल का कारावास, दस हजार का अर्थदंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saja in ckeck Bounce
काशीपुर। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को डेढ़ साल का कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

शिवनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी सचिन अरोरा के अनुसार, पाइप फैक्टरी के पास रहने वाले गौरव भल्ला से उसके पारिवारिक संबंध थे। गौरव ने उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे। रकम लौटाने के एवज में गौरव ने उसे एक चेक दिया था। बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। सचिन ने अपने अधिवक्ता सूरज कुमार के माध्यम से गौरव को नोटिस भिजवाया, लेकिन रकम नहीं लौटाई। इसके बाद सचिन ने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज काशीपुर की अदालत में परिवाद दायर किया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गौरव भल्ला को साढ़े चार लाख रुपये अदा करने का आदेश जारी किया है। साथ ही डेढ़ साल का कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed