फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SAI Kashipur boxers won five medals in Gurugram.

Udham Singh Nagar News: गुरुग्राम में साई काशीपुर के बॉक्सरों ने जीते पांच पदक

Wed, 14 Oct 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
SAI Kashipur boxers won five medals in Gurugram.
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुक्केबाजों ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आठ से 11 अक्तूबर तक गुरुग्राम में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक समेत पांच पदक जीते। 48 किग्रा भार वर्ग में गौरव सिंह ने स्वर्ण हासिल किया। 52 किग्रा भार वर्ग में विशाल चंद, 48 किग्रा में विवेक, 70 किग्रा में अष्टिवा थापा ने रजत पदक जीता। 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में विभोर तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि सभी खिलाड़ी लंबे समय से साई काशीपुर में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र भंडारी समेत स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed