{"_id":"5812393d4f1c1bac52bc320e","slug":"rural-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या
ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी सीमा से लगे बनगवां से चार दिन पहले लापता व्यक्ति का शव पास के ही गांव के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने व्यक्ति की हत्या की आशंका जताकर पांच लोगों पर आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर पांचों लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक अवैध कच्ची शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था। उसका बेटा एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अवैध शराब के धंधे में रंजिश को लेकर हत्या होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ राजेश भट्ट ने गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया और सत्रहमील चौकी पर जमे ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत गला घोंटकर होना प्रतीत हो रहा है। बनगवां निवासी मृतका की पत्नी प्रकाश कौर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका पति जसवंत सिंह (40) पुत्र तारा सिंह 23 अक्तूबर को घर से लापता हो गया था। जसवंत अवैध शराब के धंधे से भी जुड़ा था। पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे परिजनों को शव बरामद होने की सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त जसवंत सिंह के रूप में हुई। पत्नी के अनुसार 24 अक्तूबर को पास के ही गांव के पांच लोगों को जसवंत के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
पत्नी ने इन्हीं लोगों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ भट्ट, कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मृतक का पुत्र काला सिंह एक हत्या के मामले में जेल में है। आशंका जताई जा रही है कि रंजिश को लेकर हत्या की जा सकती है। सीओ भट्ट ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी हरवंश सिंह, जसवंत सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह, सुखदेव सिंह, हरनाम सिंह और अमरीक सिंह निवासी बनगवां के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन