फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur: PM Modi's attack on Congress in Jamsabha

Rudrapur : पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- 10 साल सत्ता से बाहर रहे तो करने लगे देश में आग लगने की बात

Wed, 03 Apr 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 05:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री का इशारा राहुल के उस बयान की ओर था कि अगर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी।

विज्ञापन
Rudrapur: PM Modi's attack on Congress in Jamsabha
PM Modi Rally - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगने की बात कह रहे हैं। उनका इशारा राहुल के उस बयान की ओर था कि अगर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करते हुए मोदी ने कहा, आपातकाल की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए वह जनादेश के विरोध में लोगों को भड़का रही है। कोटपुतली में उन्होंने जनता से कहा, क्या यह बात आपको मंजूर है। ऐसे लोगों को सजा देने के लिए चुन-चुनकर साफ कर दो। अगले पांच साल अभूतपूर्व काम के लिए और बड़े फैसले होंगे। तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार तेज होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने जनरल रावत का अपमान किया
मोदी ने कहा, उत्तराखंड के लोग भूल नहीं सकते इसी कांग्रेस ने पूर्व सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत तक का अपमान किया। ऐसी कांग्रेस से देशभक्ति की भाषा किसी के गले नहीं उतरती। कर्नाटक के एक बड़े नेता ने दक्षिण भारत को देश से अलग कर दो टुकड़े करने की बात कही है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सजा देने के बजाय टिकट थमा दिया। कांग्रेस ने अपने हाथों से मां भारती के टुकड़े किए, अब देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौज लेने के लिए नहीं हुआ मोदी का जन्म
मोदी ने कहा कि उनका जन्म आनंद के लिए नहीं, बल्कि देश के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए हुआ है। उनका संकल्प लोगों के सपने पूरा करना है। मोदी ने कहा, कांग्रेस शासन व अपने दस साल के कार्यकाल के अंतर गिनाते हुए उन्होंने कहा, यह चुनाव आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। मोदी ने कहा, मुझे विपक्ष की ओर से कितनी भी गालियां और धमकियां दी जाएं, मैं डरने वाला नहीं हूं। हर भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

पहला चुनाव, जहां भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए भ्रष्टाचारी लामबंद : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में अपनी पहली चुनावी रैली में भय की राजनीति, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहला लोकसभा चुनाव है जिसमें सभी भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए एक साथ लामबंद हो रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सभी दल सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें देश से कोई मतलब नहीं।

राजस्थान के कोटपुतली में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस ने ऐसा माहौल बना रखा था कि यदि राममंदिर का नाम भी लिया तो देश जल जाएगा। अनुच्छेद 370 को कोई छुएगा भी तो देश में करंट दौड़ जाएगा। अब राममंदिर बना, देश में दिये जले, लेकिन आग कहीं पर नहीं लगी। पीएम ने कहा, मोदी बीते दस साल से तुम्हारी लगाई आग बुझा रहा है। इससे पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कच्चातिवु मुद्दे को लेकर फिर हमला किया। उन्होंने कहा, तमिलनाडु के पास एक द्वीप था, जिसे  कांग्रेस ने श्रीलंका को दे दिया। अब जब हमारे मछुआरे गलती से उस क्षेत्र में जाते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। क्या कांग्रेस कभी हमारी जमीन की रक्षा कर सकती है। पीएम ने कहा, जो नेता देश को उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों में बांटने की बात करते हैं, उन्हें दंडित करने की जगह कांग्रेस लोकसभा चुनाव में टिकट देती है। 


तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देना अब लक्ष्य
मोदी ने कहा, पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना शुरू की गई है। सरकार छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मदद दे रही है। इससे मध्यवर्गीय परिवार को मदद मिलेगी। पंखे, एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि में बिजली का उपयोग किया जा सकता है। इससे करीब तीन सौ यूनिट की बिजली मुफ्त मिलेगी। जरूरत से ज्यादा बिजली होने पर सरकार इसे खरीदेगी। इससे लोगों की कमाई होगी। आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed