{"_id":"5c9fc0f7bdec22141d19eb9a","slug":"rudrapur-pg-college-students-take-oath-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली
Sun, 31 Mar 2019 12:48 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कॉलेज में शपथ लेती छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को रुद्रपुर पीजी कॉलेज में छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। कॉलेज की कैंपस एंबेसडर (छात्रा) डॉ. पूनम शाह ने छात्राओं को मतदान की शपथ दिलायी। इस दौरान 58 छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन
एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर परिसर में छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदान जागरूकता अभियान की कैंपस एंबेसडर डॉ. शाह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमें भी लोकतांत्रिक मूल्यों पर पूरी आस्था रखनी चाहिए। निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान करके हम कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाते हुए बताया कि हम किसी के बहकाये व दबाव में आए बगैर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जितना अधिक मतदान होगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। मैं सभी युवा, बुजुर्ग व नव मतदाताओं से मतदान की अपील करती हूं।
विज्ञापन
डॉ. पूनम शाह, कैंपस एंबेसडर, रुद्रपुर महाविद्यालय
युवा देश की ताकत होते हैं। सभी युवा व नव मतदाताओं को लोकतंत्र पर विश्वास रखते हुए मतदान करना चाहिए। मतदान से हम निष्पक्ष जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं।
लीलावती, छात्रा
कई बार नव मतदाता वोटर आईडी तो बना लेते हैं, लेकिन मतदान में लापरवाही दिखाते हैं। युवाओं को मतदान में प्रतिभाग करके लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।
दीपिका भंडारी, छात्रा
इस वर्ष मेरा भी मतदान पहचान पत्र बन गया है। अपने मत का इस्तेमाल कर निष्पक्ष नेता का चुनाव करुंगी। मैं युवाओं से अपील करती हूं कि अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें।
रिम्पी धर, छात्रा
देश के प्रति युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
संगीता सरकार, छात्रा
युवा देश की रीढ़ होते हैं। देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। सभी नव मतदाताओं व युवाओं को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
रजनी, छात्रा