फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur News: Saurabh Bahuguna enumerated the achievements of the Dhami government on completion of two years

सौरभ बहुगुणा बोले: दो साल में उत्तराखंड में बनाया विकास का कीर्तिमान, धामी सरकार ने खींची विकास की लंबी लकीर

Sat, 23 Mar 2024 08:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Mar 2024 08:09 PM IST
सार

Rudrapur News: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने धामी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता कर सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई। 

विज्ञापन
Rudrapur News: Saurabh Bahuguna enumerated the achievements of the Dhami government on completion of two years
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश की धामी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता कर सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि दो साल में धामी सरकार ने ना सिर्फ विकास के कीर्तिमान बनाये हैं बल्कि देश में एक अलग पहचान भी बनाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के सामने कई चुनौतियां थी, इन चुनौतियों का सामना करते हुए आज उत्तराखंड एक आदर्श राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने सबका साथ सबका विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने का काम किया है। धामी सरकार के कई फैसले आज देश के लिए नजीर बन चुके हैं।
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता ने उत्तराखंड को देश में अलग पहचान दी है। इस विधेयक के लागू होने से सभी को समान अधिकार मिलेंगे। इसके अलावा नकल विरोधी कानून धामी सरकार का एक बड़ा कदम है। उत्तराखंड में धर्मांतरण को रोकने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है। प्रदेश में दंगारोधी कानून को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी। इसके लिए क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन कर दिया गया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। इससे महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: जाम में फंसे एसएसपी मीणा, ड्यूटी से नदारद सिपाही सस्पेंड; महिला होमगार्ड को दिया प्रशस्ति पत्र


लंबे संघर्ष के बाद अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य के आंदेालनकारियों का सम्मान करते हुए आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। औद्योगिक विकास के लिए उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में विभिन्न देशों के उद्योगपतियों द्वारा 3ं56 लाख करोड़ के 1,779 एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं। राज्य सरकार पिछले 3 महीने में ही 20 फीसदी करार को धरातल पर उताकर अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की र्गाउंडिंग की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed