फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Municipal Corporation takes a big leap in cleanliness survey

Udham Singh Nagar News: स्वच्छता सर्वे में नगर निगम रुद्रपुर की लंबी छलांग

Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Municipal Corporation takes a big leap in cleanliness survey
रुद्रपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम ने पिछली कमियों को सुधारते हुए जबर्दस्त रैंकिंग हासिल की है। पिछले सर्वेक्षण में नगर निगम की रैंक 417वीं थी और इस सर्वेक्षण में रैंक 68 पर आ पहुंची है।
विज्ञापन

पिछले सर्वेक्षण में प्रदेश में आठवीं रैंक वाला नगर निगम इस सर्वेक्षण में दूसरी रैंक पर पहुंच गया है। सर्वेक्षण के आंकड़ों से नगर निगम प्रशासन और कर्मियों में उत्साह है। नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने एक होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार सर्वेक्षण में 4367 शहरों को शामिल किया गया था और उत्तराखंड से 107 शहर शामिल थे।
विज्ञापन

निगम ने 9596 अंकों के साथ 68वीं रैंक हासिल की है। एक वर्ष में नगर निगम ने 349 अंकों की लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश के सभी नगर निगमों में रुद्रपुर ने पहला स्थान हासिल किया था। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में यह सुधार रुद्रपुर को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों की सूची में स्थान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है। कहा कि यह उपलब्धि घर-घर कचरा संग्रहण, जागरूकता अभियान, तकनीकी उन्नयन, सतत निगरानी और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे नवाचारों से संभव हुई है।
निगम का लक्ष्य आगामी वर्षों में रुद्रपुर को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों में शामिल करना है। आने वाले समय में गांधी पार्क सहित शहर के कई प्रमुख उद्यानों का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त कल्याणी नदी और नगर क्षेत्र की अन्य पुरानी नहरों व नालों की सफाई के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है।

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि यह सफलता नगर निगम की टीम भावना, सही रणनीति और नागरिकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। नगर निगम की वन स्टार रेटिंग है। निगम ने ओडीएफ डबल प्लस की मान्यता भी प्राप्त की है। इससे पहले सुंदर लाल बहुगुणा पुरस्कार भी नगर निगम को मिला था। वहां पर उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सुनील ठुकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed