फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur District Bar Association's central hall renovated for 18 lakh

Rudrapur: 18 लाख से जिला बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल का हुआ नवीनीकरण, जिला जज और विधायक ने किया लोकार्पण

Wed, 06 May 2026 03:44 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 06 May 2026 03:44 PM IST
सार

रुद्रपुर में जिला बार एसोसिएशन के पुनर्निर्मित सेंट्रल हॉल का भव्य लोकार्पण किया गया। जिससे अधिवक्ताओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर माहौल भी मिलेगा। 

विज्ञापन
Rudrapur District Bar Association's central hall renovated for 18 lakh
लोकर्पण करते जिला जज और विधायक। - फोटो : संवाद

विस्तार

रुद्रपुर में जिला बार एसोसिएशन ने 18 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्मित सेंट्रल हॉल का बुधवार को भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव अरोरा, जिला जज सिकंद कुमार त्यागी और बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस आधुनिक हॉल से उन्हें बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वादकारियों को भी त्वरित न्याय मिलने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट ने बताया कि हॉल लंबे समय से अधूरा था, लेकिन एसोसिएशन के प्रयासों से इसका नवीनीकरण कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, सचिव जसवन्त सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लो समेत कई पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed