फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ruckus erupts during paddy weighing, farmers beat up SMO

Udham Singh Nagar News: धान तौल के दौरान हुआ हंगामा, किसानों ने एसएमओ को पीटा

Wed, 19 Nov 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus erupts during paddy weighing, farmers beat up SMO
सितारगंज उपजिला अस्पताल में भर्ती एसएमओ। संवाद
सितारगंज।
विज्ञापन

नई मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर धान तौलने के दौरान हंगामा हो गया। किसानों और एसएमओ के बीच झड़प के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने वरिष्ठ विपणन अधिकारी (एसएमओ) की पिटाई कर दी और उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना से विभागीय अधिकारियों में नाराजगी है।

दअरसल, सोमवार शाम को सरकार ने किसानों के धान खरीदने के लिए छह कांटों पर छह हजार क्विंटल की लिमिट बढ़ाई थी। इसके बाद मंगलवार से खरीद शुरू हुई थी। एसएमओ धीरज कांडपाल ने बताया कि वे एसएमओ विनय चौधरी के साथ सरकारी कांटे पर धान की तौल करा रहे थे। इस बीच ग्राम नकहा निवासी दो किसान उनके धान को पहले तौलने की जिद करने लगे। आरोप लगाया कि उनके धान की तौल न करने पर दोनों किसानों ने धान तौल को बाधित कर दिया और एसएमओ विनय चौधरी से गालीगलौज की।
विज्ञापन

एसएमओ के विरोध करने पर दोनों किसानों ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गए। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि मरीज के शरीर पर हल्कें खरोंच के निशान हैं। इधर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के संरक्षक संजय गोयल ने अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने मारपीट के आरोप को बताया निराधार
आरोप की जद में आए किसान ने बताया कि एसएमओ विनय चौधरी ने तीन नवंबर को उसका 24 क्विंटल धान की खरीदा था। पोर्टल की लिमिट समाप्त होने की बात कहकर उसके शेष बचे 326 क्विंटल धान की खरीद नहीं की। लिमिट बढ़ाने पर पहले उसके धान की खरीद करने का आश्वासन दिया। वह पिछले 15 दिनों से लिमिट बढ़ने का इंतजार कर रहा हैं और रोजाना एसएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहा हैं। सोमवार को लिमिट बढ़ाने के बाद मंगलवार को खरीद शुरू हुई थी। उसने 326 क्विंटल धान तौलने की मांग की थी। एसएमओ के लगाए गए मारपीट के आरोप निराधार है।

जिलेभर में नहीं होगी धान खरीद
एसएमओ की पिटाई की घटना से खाद्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने इसके विरोध में बुधवार को क्रय केंद्रों पर धान नहीं तौलने का निर्णय लिया है। एसएमओ धीरज कांडपाल ने बताया कि जिले के सभी विभाग के क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं होगी। आरएफसी देहरादून गए हैं और उनके वापस लौटने के बाद वार्ता की जाएगी। इसके बाद ही धान खरीद को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
एसएमओ से मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई जाएगी। बीएस धौनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed