फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   RTO officer caught taking bribe in haldwani

रिश्वत लेते पकड़ा गया RTO अधिकारी: इस वजह से मांगे चार हजार रुपये, विजिलेंस की टीम ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 09:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jan 2024 09:19 PM IST
सार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में  विजिलेंस टीम ने रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
RTO officer caught taking bribe in haldwani
रिश्वत लेते पकड़ा गया आरटीओ अधिकारी - फोटो : Social Media

विस्तार

विजिलेंस टीम ने रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसके द्वारा थाना हल्द्वानी में की गयी निलामी में मोटर साईकिल ली थी। जिसके आरसी एवं कागजातों के ट्रांसफर कार्यों के एवज में आरटीओ रुद्रपुर कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी द्वारा चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था।


ये पढ़ें- घर से लापता फौजी की पत्नी: तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर 20 साल के लड़के से हुआ प्यार, यूपी में मिली
विज्ञापन


उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी निवासी फेज -3 ढहेरिया मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों देवलचौढ़ चौक हल्द्वानी में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूंछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed