फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother of three children fell in love with 20 year old boy on social media and ran away from home in haldwani

घर से लापता फौजी की पत्नी: तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर 20 साल के लड़के से हुआ प्यार, यूपी में मिली

Tue, 09 Jan 2024 04:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jan 2024 04:22 PM IST
सार

हल्द्वानी शहर में तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर बीबीए के छात्र से दोस्ती हो गई। दोनों की बातें होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर 20 साल के युवक के घर रहने चली गई।

विज्ञापन
Mother of three children fell in love with 20 year old boy on social media and ran away from home in haldwani
घर से लापता फौजी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैन्यकर्मी की लापता पत्नी को हल्द्वानी पुलिस ने यूपी के आजमगढ़ से बरामद किया है। महिला एक माह पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग के चलते महिला तीन बच्चों और पति को छोड़कर बीती नौ दिसंबर को घर से चली गई थी। सैन्यकर्मी ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच मेडिकल चौकी प्रभारी मो. आकिल को सौंपी गई। जांच के दौरान महिला की लोकेशन यूपी के आजमगढ़ में मिली। पुलिस लोकेशन के आधार पर महिला के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, महिला जिस युवक के घर थी वह बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र (20) है। 
विज्ञापन

 

ये पढ़ें-  Uttarakhand: महिला समेत चार ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप...जानें कहां और कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महिला को समझाकर हल्द्वानी लाई और यहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। इस बीच काफी देर तक कोतवाली में हंगामा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed