{"_id":"592b14d94f1c1bed14bdaed7","slug":"rss-classes-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से समाज तक पहुंचेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे से समाज तक पहुंचेगा संघ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
rss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 20 दिवसीय शिक्षा वर्ग का शुभारंभ हो गया। वर्ग में सूबे के अलावा मेरठ और बृज प्रांत के 600 से ज्यादा सेवक जुटे हैं। रविवार को विधि-विधान से वर्ग का शुभारंभ किया गया। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर गहन मंथन हुआ। इस वर्ग में शिक्षा लेने आए सेवकों का भोजन आसपास के शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों के घरों से आ रहा है।
विज्ञापन
संघ का मानना है कि संघ समाज के हर घर के चूल्हे तक पहुंचना चाहता है। इसके लिए बाकायदा एक अलग विभाग बनाया गया है, जो घर-घर जाकर रोटी जुटाने का काम करेगा। दो दर्जन से ज्यादा टीमें घर-घर से रोटी लाने के लिफाफे दे रही हैं। रविवार को ओमैक्स कॉलोनी में लिफाफे बांटे गए। हर लिफाफे में दस रोटी लाने का लक्ष्य है। अब सोमवार को इन लिफाफों को इकट्ठा किया जाएगा। वहीं संघ से प्रेरित दर्जनों शहरवासी, ग्रामीण भी दीक्षा लेने पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन