{"_id":"6480ce554fc63b694408863a","slug":"rss-chief-will-soon-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-162513-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: 10 से 13 जून तक दिनेशपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: 10 से 13 जून तक दिनेशपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
Thu, 08 Jun 2023 04:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:20 PM IST
सार
आरएसएस के शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष सामान्य का आयोजन दिनेशुपर स्थित द्रोण कॉलेज मेें 26 मई से हो रहा है।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्रोण कॉलेज दिनेशपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के शिक्षा द्वितीय वर्ष सामान्य शिविर में सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन शिक्षार्थियों के बीच जेड प्लस सुरक्षा के बीच रहेंगे। इस दौरान जिला पुलिस ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। भागवत 10 जून की रात शिविर में पहुंच जाएंगे और 13 जून की शाम तक यहां रहेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस के शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष सामान्य का आयोजन दिनेशुपर स्थित द्रोण कॉलेज मेें 26 मई से हो रहा है। 16 जून तक चलने वाले इस आयोजन में 244 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। नौ जून को प्रतिभाग करने वाले शिक्षार्थियों का पथ संचलन होगा।
विज्ञापन
वहीं 11, 12 और 13 जून को सरसंघचालक मोहन भागवत उनके साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान वह जेड प्लस सुरक्षा के बीच रहेंगे। उनके काफिले में बुलेटप्रूफ कार, जैमर सहित कई वाहन मौजूद होंगे। जिला पुलिस ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया की आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन