फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rs accidentally drove into account not returning personnel Elaiu

गलती से खाते में पहुंचे रुपये नहीं लौटा रहा एलआईयूकर्मी

Wed, 09 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 नैनीताल जिले में तैनात एक एलआईयू कर्मी की पत्नी के खाते में बैंक की गलती से साढ़े पांच लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। गलती का अहसास होने पर बैंक प्रबंधन ने 4 लाख रुपये रिकवर कर लिए। लेकिन एलआईयू कर्मी डेढ़ लाख रुपये वापस नहीं लौटा रहा है। बैंक प्रबंधक ने सीओ से मिलकर शिकायती पत्र दिया। सीओ ने पुलिसकर्मी को फोन पर लताड़ लगाई और पैसे लौटाने के लिए 20 दिनों की मोहलत दी।


बुधवार को एक बैंक के प्रबंधक सीओ बीएस चौहान से मिले। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नैनीताल जिले में तैनात एक एलआईयू कर्मी का परिवार जगतपुरा में रहता है। 24 नवंबर को कर्मी का साला बैंक पहुंचा और उसने अपनी बहन (एलआईयू कर्मी की पत्नी) के खाते में साढ़े 5 लाख रुपये का चेक जमा किया। जिस खाते का चेक दिया गया था, उसमें पैसा नहीं था। लेकिन गलती से एलआईयूकर्मी की पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए। गलती का पता चलने पर खाते से चार लाख रुपये रिकवर कर लिए गए। लेकिन डेढ़ लाख रुपये निकाले जा चुके थे। जब पैसों के लिए एलआईयू कर्मी से संपर्क किया गया तो उसने पैसे देने के बजाए उन्हें एक नोटिस थमा दिया। सीओ ने तत्काल एलआईयू कर्मी को फोन मिलाकर गलत हरकत पर फटकार लगाई और पैसे वापस नहीं करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ चौहान ने बताया कि कर्मचारी को 20 दिनों के भीतर बैंक को पैसा वापस करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed