फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Role of students is important in self-reliant India

आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों की भूमिका अहम : कुलपति

Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Role of students is important in self-reliant India
पंतनगर में स्वावलंबन केंद्र का उद्घाटन करते कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान। स्रोत आयोजक
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने परिसर में स्थित सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की होम मैनेजमेंट प्रयोगशाला का स्वावलंबन केंद्र के रूप में उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें अपनी पूरी क्षमता से नवोन्मेषी प्रयोग और वैचारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल संवर्धन से विद्यार्थियों में उद्यमी दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है और उन्हें स्वयं के व्यवसाय के लिए प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग सुनिश्चित करना भी शिक्षण संस्थाओं का दायित्व है। समन्वयक डॉ. छाया शुक्ला के नेतृत्व में ’उपभोक्ता सशक्तिकरण’ विषय पर महाविद्यालय के द्वितीय वर्षीय विद्यार्थियों ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर एजुकेशन कोर्स के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन भी किया। जिसमें उपभोक्ता के अधिकार, मानक चिह्न, विभिन्न प्रकार की असली एवं नकली वस्तुओं की पहचान, फ्रॉड होने पर विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली शिकायत की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। यहां कुलसचिव डॉ. केपी रावेरकर, डॉ. एसके कश्यप, डॉ. अलकनंदा अशोक, डॉ. अल्का गोयल, डॉ. जितेंद्र क्वात्रा, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. मालविका दास, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. शिवा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed