फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rocord Paddy purchasing in Kumaun

इस वर्ष कुमाऊं में हुई रिकॉर्ड 28 लाख क्विंटल धान खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rocord Paddy purchasing in Kumaun
ललित मोहन रयाल, आरएफसी कुमाऊं - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। खरीफ विपणन सत्र 2020-21 बीती 28 फरवरी को संपन्न हो गया है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद प्रदेश में पहली बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने के साथ ही धान खरीद का नया रिकॉर्ड भी बन गया है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए कुमाऊं मंडल में इस वर्ष खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नेफेड और यूसीएफ क्रय एजेंसियों को 20 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला था। धान खरीद नीति में कुछ परिवर्तन के चलते आढ़तियों के लिए धान खरीद की लिमिट निर्धारित करने से सरकारी क्रय केंद्रों की खरीद में तेजी आई।
विज्ञापन

इसके चलते दो माह से पहले ही कुमाऊं में धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया था। एक अक्तूबर से 28 फरवरी तक चले खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में कुमाऊं में 28 लाख, 32 लाख, 640 क्विंटल धान खरीद हुई। इसमें से ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 95 प्रतिशत से अधिक धान खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद राज्य और कुमाऊं में धान खरीद का यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले वर्ष 2019-20 में कुमाऊं मंडल में 11 लाख, 12 हजार, 244 क्विंटल धान खरीद का रिकॉर्ड बना था।

कुमाऊं में इस वर्ष धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है। एमएसपी मिलने के कारण सभी सहकारी क्रय केंद्रों में किसानों ने अपना धान बेचा। अब एक अप्रैल से रबी विपणन सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार धान की तरह गेहूं की खरीद बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। - ललित मोहन रयाल, आरएफसी कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed