{"_id":"65551cca33ca82bbe7011607","slug":"robbery-in-house-alleged-70000-cash-stolen-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-5689-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चोरों ने बंद घर खंगाला, नकदी और जेवर लेकर चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चोरों ने बंद घर खंगाला, नकदी और जेवर लेकर चंपत
Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर से हजारों रुपयों की नकदी और जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्यवाही करने की मांग की है।
ट्रांजिट कैंप की नारायण कॉलोनी निवासी राकेश कुमार मंगलवार को पत्नी के साथ बरेली स्थित ससुराल गए थे। घर पर रहने वाला किराएदार भी डयूटी पर फैक्टरी चला गया। बुधवार सुबह किराएदार लौटा तो गेट की जाली कटी हुई थी और कमरों में सामान बिखरा था। चोरों ने घर में घुसकर कमरों को इत्मीनान से खंगाला और कीमती सामान ले गए। सूचना पर राकेश घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को 70 हजार रुपये और एक लाख के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी। एसएचओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कर चोरी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।