फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Robbed of millions in lawyer's house in broad daylight

दिनदहाड़े वकील के घर में लाखों की लूट

Mon, 06 Feb 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Robbed of millions in lawyer's house in broad daylight
लूट के बाद रोती विलखती वकील की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
 फ्लैग मार्च के एक घंटे बाद ही बेखौफ बदमाशों ने गदरपुर में वकील के घर को निशाना बनाकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। बदमाश दिन-दहाड़े वकील के घर में घुसे और महिला को बंधक बनाकर तमंचे और चाकू की नोक पर दो लाख रुपए लूटकर ले गए। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इस वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


रविवार को वार्ड नंबर आठ निवासी वकील मदन लाल के घर में करीब तीन बजे दो बदमाश घुस गए। घर पर मदन की पत्नी प्रेमलता थी। बदमाशों ने प्रेमलता से पहले वकील और उनके पुत्र के बारे में जानकारी ली। जब पत्नी ने उनके घर पर नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने प्रेमलता को बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखी करीब दो लाख की नगदी लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दिन- दहाड़े हुई लूट की घटना पर स्थानीय लोगों, वकीलों और व्यापार मंडल ने रोष जताया है। सूचना पर सीओ कैलाश पवार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, मनोज गूंबर, शाकीर अली, मोबीन आदि ने भी घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वकील के घर लूट करने आए दो बदमाशों द्वारा उसकी पत्नी से वकील और उसके पुत्र के बारे में जानकारी लेने से यह पता लगता है कि उन्हें घर के बारे में पूरी जानकारी थी। यहां तक कि उनको यह भी पता था कि उनके घर में पैसा कहां रखा हुआ। बता दें कि वकील के पुत्र का सीड्स प्लांट का कारोबार है।



वकील के घर दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। चुनाव के दौरान थाने में बाहर से पुलिस फोर्स बुलाई गई है और रविवार को नगर में फ्लैग मार्ग भी निकाला गया था। इसके बाद भी बदमाशों को पुलिस का कोई भय तक नहीं है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed