फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB in Kashipur usnagar

Udham Singh Nagar News: अनुमति के फेर में 13 दिन से फंसा आरओबी का निर्माण

Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
ROB in Kashipur usnagar
काशीपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज। संवाद
काशीपुर। अनुमति न मिलने के फेर में 13 दिन से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण बंद है। फाटक के अंदर क्रेन न पहुंच पाने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। पांच दिन से क्रेन फाटक के पास खड़ी है। ठेकेदार ने काम रुकने का ठीकरा रेल विभाग के ऊपर फोड़ते हुए रेलवे से अनुमति न मिलने के कारण काम रुकने की बात कही है। दूसरी ओर रेल विभाग इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित कार्य होने के चलते समय लगने की बात कह रहा है। रेलवे का कहना है कि ठेकेदार ने क्रेन लाने से पहले व्यवस्था नहीं की। क्रेन लाने से पहले क्रेन मौके तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। पूरी प्रक्रिया को ब्लूप्रिंट बनाया जाना था।
विज्ञापन

जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर में वर्ष 2017 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि ब्रिज निर्माण के दौरान जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। दो साल में निर्माण पूरा होना था लेकिन अब साढ़े चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है। दो साल में पूरा होने वाला काम नहीं हो सका है। ओवरब्रिज निर्माण लगभग ढाई साल देरी से चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण संस्था दीपक बिल्डर के प्रोजेक्टर मैनेजर जेएस मथारू ने बताया कि पांच अप्रैल से हमारी क्रेन आकर खड़ी है। रेलवे से अनुमति नहीं मिल पा रही है। इस कारण फाटक के अंदर क्रेन नहीं जा पा रही है और पांच अप्रैल से काम रुका है। कई बार पत्राचार करने के बाद भी अनुमति नहीं मिल सकी है। किनारों पर काम किया जा चुका है लेकिन क्रेन पहुंचने पर ही फाटक के अंदर का काम शुरू हो सकेगा। अब हुई बैठक से उम्मीद है कि एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे की ओर से सिग्नल सिस्टम को हटाया जाना है। इसके लिए रेलवे के कई विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही क्रेन अंदर जाने की व्यवस्था होने की उम्मीद है। लगातार निगरानी की जा रही है। डीएम की ओर से दिए गए समय पर ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर।

काम बंद होने का कारण फाटक पर लगा बूम है। बूम को हटाने के लिए विभागीय सर्वे कर लिया गया है। बूम हटने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेल मंडल, इज्जतनगर।

ओवरब्रिज निर्माण में परिचर्चा चार कोट सचित्र

मुख्य चौराहा पर निर्माणाधीन आरओबी ने कारोबार को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। आरओबी का निर्माण धीमी गति होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। - राजीव सेतिया

महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी निर्माण शुरू होने के बाद शहरवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। चीमा चौराहे पर रेलवे क्राॅसिंग बंद होना परेशानी का सबब बन गया है। -विनोद कुमार
कार्यदायी संस्था ने समय सीमा में आरओबी बनाने का काम पूरा नहीं किया। इसलिए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। बार-बार नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। -नदीम उद्दीन, एडवोकेट

निर्माणाधीन आरओबी के कारण महाराणा प्रताप चौक पर यातायात व्यवस्था बिगड़ चुकी है। चीमा चौराहे से रेलवे क्राॅसिंग की ओर जाने पर भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -राजीव चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed