फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees warn of a road blockade.

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees warn of a road blockade.
काशीपुर। दिल्ली मार्ग पर बीएस-4 बसों के संचालन पर रोक से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 27 सितंबर से कार्य बहिष्कार और चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि बीएस-4 बसों को दिल्ली मार्ग से हटाने का आदेश दिया गया है जबकि डिपो में बीएस-6 बसें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली मार्ग के लिए बसें पूरी नहीं होने से चालक-परिचालकों को ड्यूटी करने में बाधा आ रही है। कर्मचारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार की गाइडलाइन नौ नवंबर तक है तो कुमाऊं की गाड़ियों को दो महीने पहले ही क्यों बंद किया जा रहा है। इससे निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से समय पर वेतन नहीं मिलने पर भी रोष जताया। निगम से समस्या का उचित समाधान खोजने की मांग की। इस मौके पर मुकेश शर्मा, दीपक जोशी, उमेश, शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed