फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roads dug to lay water lines, now problems in traffic

Udham Singh Nagar News: पानी की लाइन डालने के लिए सड़कें खोदीं, अब आवागमन में परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roads dug to lay water lines, now problems in traffic
रुद्रपुर। आमजन को घर-घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने जलजीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना चलाई है। गांव-गांव पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाएं गांव-गांव सड़कें खोदकर पाइपलाइन तो बिछा रही हैं लेकिन उनको अच्छी तरह से पाटना भूल जा रही हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में जलजीवन मिशन की 333 योजनाएं संचालित हैं। पेयजल निगम आधे से अधिक योजनाओं के पूरा होने का दावा कर रहा है। सभी योजनाओं को जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है। योजना के तहत लाइन बिछाने के लिए गांव-गांव सड़कों को खोदा है। आलम यह है कि सड़कों को खोदकर मिट्टी से तो पाटा गया है पर मिट्टी के नीचे बैठ जाने से सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। रविवार को गदरपुर के आनंद खेड़ा व कूल्हा गांव में योजनाओं के निरीक्षण के दौरान सीडीओ को गांवों में पाइपलाइन के लिए खोदी गईं कोई भी सड़क चलने के योग्य नहीं मिलीं, जबकि कार्यदायी संस्थाओं को सड़क को चलने योग्य बनाने के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। ईई पेयजल निगम ज्योति पालनी ने बताया कि सीसी, पिच रोड आदि के लिए विभाग कार्यदायी संस्था को मरम्मत के लिए धनराशि आवंटित कर देता है, जबकि कच्ची सड़कों के लिए पाइपलाइन का काम कर रही संस्था को ही ठीक कराना होता है।
विज्ञापन

----
हर घर जल के लिए गांव-गांव पाइपलाइन बिछाई गई है। अक्सर देखा जा रहा है कि सड़कें चलने योग्य नहीं रह गई हैं। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सड़कों को चिह्नित करते हुए सभी की मरम्मत कराएं। - मनीष कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed