फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road potholes near railway track become cause of trouble

Udham Singh Nagar News: रेलवे पटरी के पास सड़क के गड्ढे बने परेशानी का सबब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Road potholes near railway track become cause of trouble
बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर रेलवे क्रासिंग पर सड़क के गड्ढे। संवाद
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे पटरी ठीक करने के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबकुछ जानते हुए भी रेलवे विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। एक पखवाड़ा पहले रेलवे विभाग की ओर से मुख्य मार्ग स्थित क्रॉसिंग पर रेलवे पटरी का मरम्मत कार्य किया था। इस दौरान रेलवे पटरी के पास खोदी गई सड़क के गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इन गड्ढों में आने जाने वाले दुपहिया सहित अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। नागरिकों ने गड्ढों को जल्द ठीक करने की मांग की है। हालांकि रेलवे विभाग के अधिकारी इन गड्ढों को जल्द ठीक करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed