फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road and forest on the border made of tin sheds demolished

रोड और जंगल सीमा पर बना टिन शेड ढहाया

Sat, 26 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 26 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने नगर से लगे आरक्षित वन क्षेत्र के पास कुछ समय पूर्व बने एक टिन शेड को जेसीबी से ढहा दिया। वन विभाग के मुताबिक दुकान आरक्षित वन सीमा में थी। दुकान स्वामी ने इस कार्रवाई को पूर्वाग्रह से प्रेरित बताते हुए कहा कि उन्हें कार्रवाई के संबंध में पूर्व में कोई सूचना भी नहीं दी गई। व्यापारी के मुताबिक उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वन विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खासा आक्रोश है।

विज्ञापन

खटीमा रेंज के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र के पीलीभीत रोड शारदा टाकीज के सामने नवनिर्मित टिन शेड में फूल लाइट हाउस और टेंट हाउस चलता था। वन क्षेत्राधिकारी सीएस मैदोला ने शुक्रवार को पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर बिना पूर्व सूचना के इस दुकान को गिरा दिया। वन विभाग दुकान को वन भूमि में बताता है। इस अतिक्रमण को हटाने की जानकारी से एसडीएम ऋचा सिंह ने किया इंकार किया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते समय पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत, कोतवाल अजय ध्यानी, रेंजर मैंदोला, नानकमत्ता, झनकईया और सत्रह मील चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक परमेश्वरी लाल, पुलिस सहित वन महकमे की टीम के साथ मौजूद थे। इस बीच दुकान स्वामी फूल बाबू और व्यापारी नेताओं से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ तीखी झड़प भी हुई। बाद में व्यापार मंडल ने इस कार्रवाई के विरोध में पीड़ित के साथ एसडीओ दफ्तर पर धरना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर पीड़ित को न्याय एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में हुए धरने में उन्होंने कहा कि दुकान जिस स्थान पर बनी है, वह सरकारी खंती है। इस रोड पर यह कोई पहला व नया मामला भी नहीं है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी ने कहा कि दुकान पर पीड़ित को कब्जा मिलना चाहिए और नुकसान की भरपाई होनी चाहिए। इस दौरान तरुण ठाकुर, अफजल खां, सभासद राशिद अंसारी व मो. अकरम, सभासद मेंहदी हसन, जादिया बेगम, दिनेश सिंह, संजय गुप्ता, मो. यामीन, फिरोज खान, अकरम खान, तुसार चंद, भोले, संजय गुप्ता, इसा खां आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed