{"_id":"e5fab8ce612772f22a060b44c602628a","slug":"rngdari-killing-police-clueless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामले में पुलिस मार रही अंधेरे में तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामले में पुलिस मार रही अंधेरे में तीर
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रतिष्ठित डाक्टर से तीस लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस घटना के तीसरे दिन भी खाली हाथ है। कार्रवाई के नाम पर एसटीएफ सहित एसओजी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से डाक्टर को गनर दिया गया है। वहीं प्रयास हास्पिटल के एमडी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरिफ खान नित्य की भांति ही रोगियों के उपचार में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
अलबत्ता अस्पताल परिसर को उच्च स्तरीय सीसीटीवी कैमरों की जद में रखा गया है। टनकपुर रोड स्थित प्रयास हास्पिटल के वरिष्ठ सर्जन आरिफ खान को बाई पोस्ट टाइप किया हुआ पत्र मिला है।
विज्ञापन
जिसमें उर्दू के अल्फाज के साथ ही हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पत्र में 30 लाख की रंगदारी मांगी गई है।
पत्र में प्यार से धमकाया गया है कि आपके बाद हम रकम घर वालों से ले ही लेंगे। पत्र मिलने पर आईएमए वालों ने चिंता जताई और तत्काल पुलिस से मिलकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस रंगदारी के मामले में प्रत्येक एंगल से काम कर रही है। फिलहाल कई टीमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में जुटी है। पुलिस पत्र में इस्तेमाल किए गए कागज की भी जांच कर रही है।