{"_id":"5c2527a9bdec2257057f2f31","slug":"riya-defeated-khushboo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर की रिया ने मणिपुर की खुशबू को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर की रिया ने मणिपुर की खुशबू को हराया
Fri, 28 Dec 2018 12:57 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Published by: विपिन कुमार
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 26वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला फॉयल व्यक्तिगत के फाइनल में जम्मू कश्मीर की रिया बख्शी ने मणिपुर की खुशबू रानी को 15-12 से पराजित किया। फॉयल व्यक्तिगत में रिया और इपी व्यक्तिगत में हरियाणा की तनीक्षा खत्री ने स्वर्ण पदक जीता।
रुद्रपुर स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला फॉयल व्यक्तिगत के पहले सेमीफाइनल में जम्मू कश्मीर की रिया बख्शी ने तमिलनाडु की मनोहरी को 15-10 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में मणिपुर की खुशबू रानी ने तेलंगाना की भाग्यश्री को 15-8 से हराया। फाइनल मुकाबले में रिया ने खुशबू को 15-12 से पराजित किया।
महिला इपी व्यक्तिगत में हरियाणा की तनीक्षा खत्री को गोल्ड, हरियाणा की शीतल दलाल को सिल्वर, हरियाणा की लगन जिंदल व पंजाब की मुमताज को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, नेशनल फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव बशीर अहमद, कोषाध्यक्ष अशोक दुधारे, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण आदि थे।