{"_id":"684738fddad088a6600fbdc3","slug":"rights-given-to-anganwadi-helpers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125736-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बताए गए अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बताए गए अधिकार
Tue, 10 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से भूतबंगला के आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत व केस वर्कर पूजा सरकार ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, गुड टच-बेड टच, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम नंबर 1930 की जानकारी दी गई। अभियान में मिशन आरंभ से प्रियंका गोस्वामी, बाल विकास सुपरवाइजर रीता छवान आदि रहीं।
विज्ञापन