{"_id":"6ab5827a6cf0469bfa0759ea","slug":"gic-haripura-harsan-dominates-sanskrit-student-competition-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-149275-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में जीआईसी हरिपुरा हरसान का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में जीआईसी हरिपुरा हरसान का रहा दबदबा
Fri, 25 Sep 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का समापन हो गया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता भोजराज गर्ग, प्रभारी प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार भक्त ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत समूह नृत्य में राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा प्रथम, जीजीआईसी बाजपुर द्वितीय, संस्कृत नाटक स्पर्धा में राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुरा हरसान प्रथम, जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी द्वितीय, संस्कृत समूह गान स्पर्धा में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर प्रथम स्थान पर रहा। श्लोक उच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुरा हरसान प्रथम, इंटर कॉलेज बाजपुर द्वितीय स्थान पर रहा। संस्कृत एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर प्रथम रहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को 800, 600 और 500 रुपये नकद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहां ललित जोशी, धीरज सक्सेना, हरपाल सिंह, प्रदीप चंद्र जोशी, हेमंत, विवेक कुमार, पवन पंत, राजपाल सिंह, तारा दत्त जोशी, परमजीत कौर, कीर्ति वरुण लक्ष्मी पंतोला आदि थे। संवाद