फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NSS Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Kashipur.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस

Fri, 25 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
NSS Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Kashipur.
काशीपुर। नगर के शिक्षण संस्थानों में बृहस्पतिवार को एनएसएस स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राधेहरी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. केएन यादव ने की। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुल गोंडवाल ने छात्रों को सेवा भावना के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषभ पंत, तनुजा पांडे व सुमित कुमार, फिजा और वॉल पेंटिंग में हिमांशी, राधिका, फिजा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर डॉ. कुंवर पाल सिंह, डॉ. भानुप्रताप गौतम, डॉ. तिलकराम प्रजापति, डॉ. प्रशांत आदि मौजूद रहे। चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गुजराती, कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी नृत्य और लक्ष्य गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना मौजूद रहीं। जीजीआईसी काशीपुर में प्रधानाचार्य गीता जायसवाल की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान ऋतु शर्मा, भावना समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed