फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Revenue team arrived to measure and demarcate the land, commotion

Udham Singh Nagar News: भूमि की पैमाइश और हदबंदी करने पहुंची राजस्व टीम, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Revenue team arrived to measure and demarcate the land, commotion
बाजपुर रामराज रोड स्थित भूमि पैमाइश और हदबंदी करने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस टीम। संवाद
बाजपुर। भूमि की पैमाइश और हदबंदी करने पहुंची राजस्व टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर राजस्व टीम ने कार्रवाई स्थगित कर दी। भूमि प्रकरण में एसडीएम कोर्ट में 27 जून को सुनवाई निहित है। नगर के रामराज रोड स्थित जमीन को लेकर काशीपुर निवासी गुरदयाल सिंह चीमा और जसपुर निवासी हरजीत सिंह के बीच विवाद चल रहा है। अगस्त 23 में एसडीएम आरसी तिवारी की ओर से सुनवाई की गई थी। एसडीएम ने हरदयाल सिंह चीमा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भूमि की पैमाइश और हदबंदी करने के आदेश दिए थे। 20 जून 24 को फिर सुनवाई हुई। बुधवार को राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल राजस्व और पुलिस बल के साथ पैमाइश और हदबंदी करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी होने लगी। अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। मामले में 27 जून को होने वाली सुनवाई के बाद पैमाइश और हदबंदी करने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। जिस पर राजस्व विभाग की टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed