{"_id":"ad525321d390f15ab6a57979b683052a","slug":"revenue-department-has-trained-principals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्कूल, कॉलेज के प्रधानाचार्यों को वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण, प्रमाणीकरण, मतदाता सूची में आधार, मोबाइल नंबर, ई-मेल दर्ज कर फार्म भरने की जानकारियां दी।
विज्ञापन
तहसील सभागार में बुधवार को क्षेत्र के इंटर कॉलेजों, जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों की ट्रेनिंग हुई। इसमें तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि जिले में 30 जून 2015 तक 12.28 लाख लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
बीएलओ ने घर-घर जाकर 3.72 लाख आधार नंबर संकलित कर लिए हैं। 31 अगस्त तक 3.65 लाख नंबर संकलित करने का लक्ष्य है। इसके तहत निर्धारित फॉर्म भरा जाएगा। छात्रों के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आरके शर्मा, यूसुफ अली, दिलशाद हुसैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। वहां प्रधानाचार्य चौधरी सुखपाल सिंह, गुरनाम सिंह, पुष्पा रौतेला, जी सिंह, सुरेश सिंह, मीना राणा, इंद्रलाल आर्या, हरि सिंह मौजूद थे।