{"_id":"69123d35b5e53bf44a0dfceb","slug":"retired-teacher-duped-of-rs-4370-lakh-in-the-name-of-trading-rudrapur-news-c-8-hld1003-668738-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका से ट्रेडिंग के नाम पर 43.70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका से ट्रेडिंग के नाम पर 43.70 लाख की ठगी
विज्ञापन
रुद्रपुर। रानीखेत के ग्राम पंतकोटली में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका को अनजान नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर शिक्षिका से अलग-अलग खातों में 43.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता बृंदा पंत ने साइबर पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षिका है। 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को न्यूआमा एज कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी बताया। उसने उनको ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी थी। उनको ट्रेडिंग के लाभ बताते हुए लिंक भेजकर ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ दिया गया।
उन्होंने सात अक्तूबर से छह नवंबर तक 16 बार किए ट्रांजेक्शन से 43.70 लाख रुपये ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनको ठगी का एहसास हुआ था। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शिक्षिका ने जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे उनका ब्योरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचाव के तरीके
- अंजान कॉल पर भरोसा न करें
- फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें
- बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी अनजान को न दें
- खरीदारी के लिए हमेशा अधिकृत वेबसाइट का प्रयोग करें
--
साइबर ठगी होने पर यहां करें शिकायत
साइबर अपराध की शिकायतें साइबर अपराध समन्वय केंद्र की वेबसाइट- https://cybercrime.gov.in/ पर दर्ज की जा सकती हैं। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके दर्ज की जा सकती हैं। शिकायतों को अतिरिक्त जानकारी के साथ उपरोक्त वेबसाइट पर पूरा किया जा सकता है।