{"_id":"68decbb48f6af0101705274f","slug":"responsibility-of-giving-medicine-serving-drugs-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-130944-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिम्मेदारी दवा देने की, परोस रहे नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिम्मेदारी दवा देने की, परोस रहे नशा
Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में मेडिकल स्टोर नशे के अड्डों में बदलते जा रहे हैं। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का खेल मेडिकल स्टोरों की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा है। औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक पांच मेडिकल स्टोरों से नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद हो चुके हैं। इतना ही नहीं, अधोमानक दवाओं की बिक्री का खुलासा भी लगातार हो रहा है।
औषधि नियंत्रण विभाग के मुताबिक इस साल किच्छा, जसपुर, काशीपुर, ससैया (सितारगंज) और बाजपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे गए। प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गईं। संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारियां भी हुईं।
अधोमानक दवा बेचने के मामले भी कम नहीं हैं। 2024 से अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। दो मामलों में संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए हैं जबकि तीन प्रकरणों की जांच अंतिम चरण में है। साफ है कि मेडिकल स्टोरों की लापरवाही सीधे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
पकड़ी गई थी नकली दवा की फैक्टरी
रुद्रपुर। पिछले साल काशीपुर में औषधि नियंत्रण विभाग ने नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। इसमें एडमेंटीन नामक दवा नकली रूप में तैयार की जा रही थी। फैक्टरी को सील कर संचालक पर केस दर्ज किया गया था। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
अवैध क्लीनिक से नशे का कारोबार
रुद्रपुर। 21 सितंबर को औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस की टीम ने किच्छा क्षेत्र (पुलभट्टा थाना) में संचालित एक अवैध मेडिकल स्टोर से नशीली दवा का बड़ा जखीरा बरामद किया। जांच में खुलासा हुआ कि संचालक के पास लाइसेंस ही नहीं था। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अधिकारी बोले
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवा बेचने वालों पर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर एनडीपीएस एक्ट में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोरों की नियमित चेकिंग भी की जा रही है। - नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, ऊधमसिंह नगर