फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Resolve to win all five lost seats

Udham Singh Nagar News: प्रदेश की पांचों लोस सीट पर हैट्रिक लगाने के लक्ष्य का लिया संकल्प

Sat, 30 Dec 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Resolve to win all five lost seats
काशीपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पांचों लोकसभा सीट पर 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा सभी कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा का समय आ गया है, बिना रुके बिना थके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। अगले पांच महीने की मेहनत पर देश के 50 वर्षों का भविष्य निर्भर है।
विज्ञापन


काशीपुर में दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होने के बाद शुक्रवार को एक होटल में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें तीन सत्रों में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूर्ण करना है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमें विगत लोकसभा चुनावों में मिले मतों में 10 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 75 फीसदी के लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी समाज सम्मेलन, सिख समाज सम्मेलन की सफलता हम सबके सामने है। इसी तरह युवा मतदाता सम्मेलनों का बड़ी संख्या में आयोजन करना है ताकि पार्टी का प्रत्येक युवा समर्थक सक्रिय रहे। वहीं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवभूमि का माहौल राममय बनाने को लेकर जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन


दो जनवरी से भाजपा के शुरू होंगे विशेष कार्यक्रम
काशीपुर। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन के आगामी पांच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया दो जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा। इसके साथ ही चार को संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक, सात को लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक, 24 को सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में नव मतदाता सम्मेलन, 26 को तिरंगा यात्रा के क्रम में मंडल स्तरीय बाइक रैली होगी। 31 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा डॉ. स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, राम मेहरोत्रा, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, लवीश अरोरा, राजेन्द्र सैनी, एसएस जीना, ईश्वर चंद्र गुप्ता, प्रशांत पंडित, रजत सिद्दू, डॉ. सुदेश चौहान, वैशाली गुप्ता, उमा जोशी, सर्वजीत सिंह, चौधरी समरपाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed