{"_id":"58a9ec754f1c1b0d4cd850f0","slug":"resist-digging-in-the-pit-railway-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रॉडगेज की निर्माण इकाई आबादी के पास गड्ढे कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रॉडगेज की निर्माण इकाई आबादी के पास गड्ढे कर रही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की जमीन में गड्ढे खोदने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। ब्रॉडगेज निर्माण के चलते निर्माण इकाई द्वारा आबादी के करीब मिट्टी खोदकर बनाए गए गड्ढे लोगों की जमीन जोखिम में डालेगी। इस मामले को लेकर रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले ही नहीं बल्कि मार्ग चलने वाले भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
फिलहाल रेलवे स्टेशन खटीमा से लोहियाहेड फाटक के साथ ही खेतलसंडा खाम के फाटक के पास तीन मीटर से अधिक गहरी मिट्टी खोदकर गड्ढे बनाए गए हैं। पिछले वर्ष इसी स्थान पर एक पुराने गड्ढे में डूबकर रिक्शा चालक की मौत हुई थी।
विज्ञापन
नगर स्थित ट्रेक पर पीलीभीत एवं टनकपुर की ओर निर्माण इकाई द्वारा तीन-चार मीटर गहराई से मिट्टी निकाल कर गड्ढे बनाए गए हैं। खेतलसंडा खाम रोड के फाटक के पास मार्ग निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी के गड्ढे में एक रिक्शा चालक डूबकर मरा था।
विज्ञापन
उसी मार्ग के दूसरी ओर इस बार रेलवे की निर्माण इकाई ने मिट्टी निकालकर और बड़े गड्ढे बना दिए हैं। बरसात के सीजन में आबादी के करीब खोदा गया गड्ढा आने जाने वालों के लिए जान लेवा साबित हो सकता है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने सुरक्षा के नजरिए से आवास के पास मिट्टी निकालने का कार्य रुकवाया था। सवाल के जवाब में एसडीएम शुक्ल ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इन गड्ढों में आने वाले पानी की उचित निकासी का मार्ग बनाया जाएगा ताकि आबादी के आसपास बरसात में असुरक्षा की स्थिति न बने।