{"_id":"681a650d693058697e0eede6","slug":"researcher-drank-methanol-by-mistake-admitted-in-hospital-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-124382-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शोधार्थी ने धोखे में पिया मेथेनाॅल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शोधार्थी ने धोखे में पिया मेथेनाॅल, अस्पताल में भर्ती
Wed, 07 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक शोधार्थी ने धोखे में मेथेनाॅल पी लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजनों को सूचना देकर छात्र को विवि चिकित्सालय ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काशीपुर निवासी अनिरुद्ध विवि स्थित विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में पीएचडी द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह शास्त्री भवन के कमरा नंबर-24 में रहता है। अनिरुद्ध ने एमएनआईटी जयपुर से एमएससी की है और वह नेट क्वालीफाइड है। मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे उसने प्रयोगशाला में प्रायोगिक कार्य के दौरान धोखे में मेथेनाॅल (मिथाईल अल्कोहल) पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गइ। इससे विवि प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। विवि के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेकानंद ने बताया कि मेथेनाॅल एक तरह का अल्कोहल ही होता है। छात्र ने धोखे से उसे पी लिया, इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। अब वह ठीक है। एहतियातन उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया है।