फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Relief: Report of all samples of H3N2 came negative

राहत : एच3एन2 के सभी नमूनों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 18 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Relief: Report of all samples of H3N2 came negative
काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में बना आईसोलेशन वार्ड। संवाद
काशीपुर। एच-3 एन-2 इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर जहां स्वास्थ्य महकमा सतर्क है तो वहीं राहत भरी बात यह है कि क्षेत्र में अभी तक एक भी व्यक्ति इंफ्लूएंजा पॉजिटिव नहीं आया है। अस्पताल प्रशासन प्रतिदिन 5-6 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में 11 बेड का आईसोलेशन वार्ड और चार बेड का आईसीयू वार्ड आरक्षित किया गया। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. खेमपाल ने बताया अस्पताल परिसर में लगभग एक सप्ताह पहले अलग से फ्लू ओपीडी बनाई गई है। जहां प्रतिदिन खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित 8-10 लोग दिखाने आते हैं जिसमें से 5-6 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एच-3एन-2 इंफ्लूएंजा रोगियों की देखरेख के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया जिन लोगों को कोविड हो चुका है उनके अलावा सांस रोगियों, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज रोगियों, गर्भवती महिलाएं और बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। क्योंकि मौसम परिवर्तन से संक्रमण तेजी से अपनी चपेट में ले सकता है। उन्होंने कहा इंफ्लूएंजा से घबराने की जरूरत नहीं है बस सावधानी बरतने की जरूरत है। अभी इंफ्लूएंजा की जांच जिला मुख्यालय में नहीं हो रही है। इसलिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी सैंपल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.......
आमजन बरते सावधानियां
इंफ्लूएंजा नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा इस बीमारी में सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर उन लोगों को जिनके यहां ऐसे शहर से कोई व्यक्ति आ रहा है ,जहां पहले से इंफ्लूएंजा का प्रकोप है। ऐसे लोगों को अवश्य जांच करानी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने व समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed