{"_id":"69cd6e4b91f69b54ac0ea9d7","slug":"relief-for-haj-pilgrims-last-installment-deposit-date-extended-till-april-6-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-141050-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को राहत : अंतिम किस्त जमा करने की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को राहत : अंतिम किस्त जमा करने की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ी
Thu, 02 Apr 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। हज यात्रा पर जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। हज समिति ने यात्रा खर्च की अंतिम किस्त जमा करने की समय सीमा छह दिन और बढ़ा दी है। अब आवेदक छह अप्रैल तक अपनी बकाया राशि जमा कर सकेंगे।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने बताया कि इस साल प्रदेश से कुल 1491 लोगों ने आवेदन किया था जिनमें से 1366 लोगों का चयन हुआ है। चयनित यात्री पहली दो किस्तों के रूप में 2,77,300 रुपये जमा कर चुके हैं। बताया कि यात्रियों को अब 86,580 रुपये जमा करने होंगे। इसमें कुर्बानी के वैकल्पिक 17,280 रुपये भी शामिल हैं। बताया कि दिल्ली इम्बार्केशन से जाने वाले प्रत्येक हाजी को कुल 3,63,880 रुपये का खर्च वहन करना होगा।