फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Red For GST in Khateema

राज्य कर विभाग की टीम ने दो करोड़ की कर चोरी पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Red For GST in Khateema
खटीमा में ट्रांसपोर्टस के गोदाम की जांच पड़ताल करती राज्य कर विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। राज्य कर विभाग हल्द्वानी के निर्देशन में दो विभागीय टीमों ने दो ट्रांसपोर्टरों के गोदामों की जांच पड़ताल की। टीम ने लगभग दो करोड़ रुपये के कर चोरी पकड़ी। दोनों गोदामों से कुछ सामान भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टनकपुर रोड व पीलीभीत रोड स्थित दो गोदामों पर एडिशनल कमिश्नर राज्य कर कुमाऊं जोन रुद्रपुर वीएन नगन्याल, संयुक्त आयुक्त राज्य कर हल्द्वानी डीएस नबियाल के निर्देशन एवं उपायुक्त राज्यकर स्मिता की अगवाई में दो टीमों ने छापा मारा। टीम दिनभर गोदामों की जांच में जुटी रही। टीम ने बिना पपत्रों के तंबाकू एवं इलेक्ट्रिक सामान बरामद किया। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद अधिग्रहीत माल का मूल्यांकन कर अर्थदंड जमा कराया जाएगा। टीम ने बताया कि उनकी ओर से लगभग दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है और जांच अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

टीम ने 26 जुलाई को सिडकुल सितारगंज स्थित एक फर्म की जांच की जहां लगभग एक करोड़ इक्यासी लाख रुपये की आईटीसी अनुचित रूप से क्लेम करना पाया। इसकी फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। एडिशनल कमिश्नर राज्य कर बीएस नगन्याल ने बताया कि कर चोरी रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। जांच टीम में मोहम्मद कासिम, प्रदीप चंद, अजय प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश धर्मशक्तू, देवेंद्र सिंह राणा, सतीश पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed